सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार क्रिस्टीना मकेल को महिला युगल के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दोनों को शीर्ष वरीय जापानी शुको ओयामा और ऐना शिबाहरा के हाथों हार झेलनी पड़ी। सानिया-मकेल को फाइनल में 5-7, 3-6 से सीधे सेटों में शिकस्त मिली।
भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लीवलैंड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गईं। सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार क्रिस्टीना मकेल को महिला युगल के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दोनों को शीर्ष वरीय जापानी शुको ओयामा और ऐना शिबाहरा के हाथों हार झेलनी पड़ी। सानिया-मकेल को फाइनल में 5-7, 3-6 से सीधे सेटों में शिकस्त मिली।
विज्ञापन
एक घंटे 24 मिनट के खेल में भारत-अमेरिकी जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और जापानी जोड़ी के आगे घुटने टेक दिए। फाइनल में हार के बावजूद सानिया ने इस टूर्नामेंट से इनाम के तौर पर 3000 अमेरिकी डॉलर की कमाई की।