फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन डिएगो ओपन: कैस्पर रूड ने जीता खिताब, फाइनल में कैमरन नौरी को हराया

Mon, 04 Oct 2021 09:49 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेन डिएगो

सार

नार्वे के टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने सेन डिएगो ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरन नौरी को शिकस्त दी। रूड ने इस खिताबी मुकाबले में नौरी को सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ कैस्पर रूड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के 10वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी नार्वे के कैस्पर रूड ने सेन डिएगो ओपन का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व के 28वें वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के खिलाड़ी कैमरन नौरी को सीधे सेटों में हराया। रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रूड ने नौरी को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी। इस साल रूड का यह पांचवां एटीपी खिताब है। साल 2021 में उनसे ज्यादा फाइनल किसी भी टेनिस खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं।  

विज्ञापन


रूड का पहला हार्डकोर्ट खिताब

22 वर्षीय कैस्पर रूड का यह पहला हार्डकोर्ट खिताब है। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रूड ने तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे को भी मात दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी परफॉर्में कितनी जबरदस्त रही। मैच के बाद रूड ने कहा, यह मुझे आत्मविश्वास देता है, जाहिर है मैं अच्छे खिलाड़ियों को हार्डकोर्ट पर हरा सकता हूं, यहां मैंने लगातार चार दिन चार मैच अच्छे किए। 

दूसरे सेट में रूड को मिली चुनौती

कैस्पर रूड ने पहला सेट धमाकेदार अंदाज में 6-0 से अपने नाम किया। लेकिन दूसरे सेट में उन्हें नौरी ने चुनौती दी। एक समय दूसरा सेट 2-2 से टाई था। तब ऐसा लगा कि वह वापसी करेंगे और मुकाबला तीसरे सेट तक जाएगा। लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कैस्पर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रूड ने दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


2021 में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

  • कैस्पर रूड- 5
  •  
  • नोवाक जोकोविच- 4
  •  
  • दानिल मेदवेदेव- 4
  •  
  • ह्यूबर्ट हर्काज- 3
  •  
  • जैनिक सिनर- 3
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें