फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स: दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी साबालेंका टूर्नामेंट से हटीं, जानिए बड़ी वजह

Sun, 03 Oct 2021 06:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजलिस

सार

इस बार इंडियन वेल्स में दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स भी यह टूर्नामेंट नहीं खेल रही हैं। 
विज्ञापन
एरिना साबालेंका इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना साबालेंका इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। वो कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। 23 वर्षीय साबालेंका ने खुद इसकी पुष्टि की। हाल ही में वह कनाडा की टीनेजर लीला फर्नांडीज के हाथों यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हार गई थीं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी के नाम वापस लेने के बाद साबालेंका को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई थी। साबालेंका ने ट्वीट कर लिखा- दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं और लॉस एंजलिस में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। 

साबालेंका ने कहा कि मैंने आइसोलेशन शुरू कर दिया है और अपने घर पर ही रहूंगी, जब तक डॉक्टर मुझे क्लीयर नहीं कर देते। मुझे इस साल इंडियन वेल्स नहीं खेल पाने का दुख है। साबालेंका की अनुपस्थिति से टूर्नामेंट के आयोजकों को झटका लगा है। 
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट चार से 17 अक्बूतर के बीच खेला जाना था। इस बार इंडियन वेल्स में दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका और 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स भी यह टूर्नामेंट नहीं खेल रही हैं। 

साबालेंका ने पहले ही WTA फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसमें दुनिया के शीर्ष आठ सिंगल्स खिलाड़ी और आठ डबल्स टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट मैक्सिको के गुआदालाजरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें