फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: फेडरर साथ बैठ रोने लगे चिर-प्रतिद्वंद्वी नडाल, 10 तस्वीरों में देखें उनके आखिरी मैच के भावुक पल

Sat, 24 Sep 2022 12:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रोजर फेडरर को अपने आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मैच का नतीजा उनके फैंस के लिए मायने नहीं रखने वाला था। आखिरी मैच में फैंस का प्यार देख फेडरर भी रो पड़े। 
विज्ञापन
1 of 10
रोजर फेडरर और राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी मैच खेला। लेवर कप के इस मैच में उन्होंने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। हालांकि, दोनों दिग्गज मिलकर भी यह मैच नहीं जीत सके। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक ने इस जोड़ी को 4-6, 7-6 (2), 11-9 के अंतर से हराया। इसके साथ ही फेडरर ने नम आंखों के साथ टेनिस को अलविदा कहा। इस दौरान नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
 
विज्ञापन

2 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर को उनके आखिरी मैच के बाद नोवाक जोकोविच सहित कई खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर घुमाया। फेडरर टेनिस के कई बड़े खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर ने मैच के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। हालांकि, आखिरी मैच में हार दर्द उनकी आंखों में झलक रहा था। फेडरर के विरोधी खिलाड़ी भी इस मैच में बेहद भावुक थे और उनके संन्यास से दुखी थे।

4 of 10
रोजर फेडरर और मिरका - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर के आखिरी मैच के दौरान उनकी पत्नी मिरका भी बहुत भावुक दिखीं। मिरका ने फेडरर को गले लगाया और उन्हें शांत करने की कोशिश की। अपने आखिरी मैच के दौरान फेडरर काफी भावुक थे। वह लगातार रोते रहे।
विज्ञापन

5 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर टेनिस जगह में पिछले दो दशक में सबसे चर्चित नाम थे। उनका टेनिस करियर 24 साल लंबा रहा। क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का करियर भी इतना ही लंबा रहा था। आज जो दीवानगी फेडरर के लिए देखने को मिल रही है, कुछ वैसा ही क्रेज 2013 में सचिन के लिए था।
विज्ञापन

6 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

रोजर फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। हालांकि, 2021 विंबलडन के बाद घुटने की चोट के चलते वह कोई मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपनी सर्जरी कराई और अब वापसी की, लेकिन वापसी के बाद वह ज्यादा मैच नहीं खेले।

विज्ञापन

7 of 10
रोजर फेडरर और मिरका - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर ने अपनी पत्नी को लेकर कहा कि वह उन्हें काफी पहले रोक सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और फेडरर को उनके करियर में आगे बढ़ने दिया। उनके सपोर्ट की वजह से ही वह यह सब हासिल कर पाए।

8 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान फेडरर और नडाल मस्ती करते हुए भी दिखे। दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक एक दूसरे के खिलाफ खेले और दोनों ने एक-दूसरे को जमकर चुनौती दी, लेकिन फेडरर के आखिरी मैच में नडाल बेहद दुखी और भावुक नजर आए। खास बात यह थी कि ये दोनों इस मैच में साथ खेले।

9 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर ने मैच के बाद टेनिस कोर्ट से लौटते हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्होंने यह काम इससे पहले हजारों बार किया है, लेकिन इस बार इसका एहसास अलग है। 
विज्ञापन

10 of 10
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच इस मैच के दौरान एक साथ नजर आए। यह आखिरी मौका था, जब ये तीनों दिग्गज एक खिलाड़ी के रूप में टेनिस कोर्ट में दिखे। लंबे समय तक टेनिस जगत में राज करने वाले इन तीनों खिलाड़ियों का समय अब लगभग खत्म हो चुका है। आने वाले समय में नडाल और जोकोविच भी संन्यास ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें