राफेल नडाल रविवार को मांसपेशियों में मामूली चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए। चोट के कारण एक साल बाद वापसी करने वाले नडाल एक सप्ताह के अंदर फिर चोटिल हो गए हैं।
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल टेनिस कोर्ट पर वापसी करने के एक सप्ताह बाद फिर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को मांसपेशियों में मामूली चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से अपना नाम बाहर ले लिया है। नडाल ने सोशल मीडिया पर फैंस को ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने की जानकारी दी है। वह चोट से उबरने के लिए स्पेन लौट चुके हैं।
विज्ञापन
नडाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "सभी को नमस्कार, ब्रिस्बेन में मेरे आखिरी मैच के दौरान मेरी मांसपेशियों में एक छोटी सी समस्या थी, जैसा कि आप जानते हैं कि मैं चिंतित था। एक बार जब मैं मेलबर्न पहुंचा तो मुझे एमआरआई कराने का मौका मिला और मेरी मांसपेशियों में माइक्रो टियर है, उस हिस्से में नहीं, जहां मुझे चोट लगी थी और यह अच्छी खबर है। अभी मैं पांच सेटों के मैचों में खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं अपने डॉक्टर को दिखाने, कुछ इलाज कराने और आराम करने के लिए वापस स्पेन जा रहा हूं।''