फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP Finals: रोजर फेडरर ने बेरेटिनी पर दर्ज की जीत, ज्वेरेव से हारे राफेल नडाल

Tue, 12 Nov 2019 09:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

छह बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इटली के माटियो बेरेटिनी के खिलाफ जीत दर्ज की। फेडरर ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बेरेटिनी को 7-6 (7/2), 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही फेडरर सातवें एटीपी फाइनल्स क्राउन जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वह मुकाबले में बरकरार हैं।  

विज्ञापन


इससे पहले फेडरर को साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 38 साल के फेडरर अपने साल 12 साल छोटे आस्ट्रियाई खिलाड़ी डोमिनिक थिएम से हार गए थे। फेडरर को अपने ग्रुप में थिएम ने 7-5, 7-5 से हराया था।

विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि स्टीफेनोस सिटसिपास ने भी शानदार शुरुआत की।

अपने करियर में अब तक इस टूर्नमेंट को जीतने में नाकाम रहे नडाल चोट से उबरने के बाद यहां कोर्ट पर उतरे, लेकिन जेवरेव ने सोमवार को खेले गए मैच में उन्हें 6-2, 6-4 से करारी शिकस्त दी। नडाल के लिए टूर्नमेंट महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें हार से वह नोवाक जोकोविच के हाथों अपना नंबर एक स्थान गंवा सकते हैं।

जर्मनी के जेवरेव के खिलाफ इस मैच से पहले उनका रेकॉर्ड 5-0 था लेकिन वह शुरू से ही लय में नहीं दिखे। जोकोविच ने रविवार को मैटियो बेरेटिनी के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने छठे एटीपी फाइनल्स खिताब की शानदार शुरुआत की, लेकिन रोजर फेडरर को डोमिनिक थीम के हाथों सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें