नोवाक जोकोविच ने कोहनी की सर्जरी के बाद
ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी की थी। पिछले एक दशक में यह पांचवां मौका है जब 30 वर्षीय जोकोविच को शीर्ष सौ से बाहर चल रहे किसी खिलाड़ी से पराजय मिली। वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बारिश से बाधित मैच में जीत दर्ज कर तीसरे दौर में जगह बना ली है।
स्विट्जरलैंड के फेडरर ने दूसरे दौर में अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलवोनिस को 6-3, 7-6,(8/6) से मात दी। फेडरर ने दो दिन में मैच पूरा किया अगले दौर में 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर का सामना फिलिप से होगा। 17वीं बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे फेडरर को अपनी नंबर एक की रैंकिंग कायम रखने के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना जरूरी होगा।