अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद फेडरर ने कहा, 'उम्र के इस पड़ाव पर छह साल बाद रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल कर मैं काफी खुश हूं।' 20 बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर ने रविवार को फाइनल मुकाबले में ग्रिगोर दिमित्रो को मात दी थी।'
एटीपी की रैंकिंग में
ग्रिगोर दिमित्रो चौथे स्थान पर हैं। 36 साल की उम्र में नंबर-1 पर पहुंचने वाले फेडरर से पहले आंद्रे अगासी 33 साल की उम्र में नंबर-1 खिलाड़ी बने थे। उनके बाद साल 2017 में राफेल नडाल 31 साल की उम्र में नंबर-1 खिलाड़ी बने थे।