फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 19 वर्षीय खिलाड़ी का कमाल: अगासी, नडाल और जोकोविच सरीखे दिग्गजों की बराबरी

Sat, 03 Apr 2021 04:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : twitter@ROLEX
विज्ञापन

पूर्व जूनियर स्कीइंग चैंपियन यानिक सिनर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। इटली के इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 5-7, 6-4, 6-4 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। उनसे पहले नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और आंद्रे अगासी ने अपनी किशोरावस्था में मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


सिनर पहले स्कीइंग के खिलाड़ी थे, लेकिन 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने टेनिस अपना लिया था। सिनर फाइनल में पोलैंड के 26वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज से भिड़ेंगे जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव को 6-3, 6-4 से हराया। जोकोविच, नडाल ओर रोजर फेडरर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया और इन नये खिलाड़ियों ने इसका पूरा लाभ उठाया। महिला एकल का फाइनल विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी और आठवीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रीस्कू के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें