फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico Open 2020: फाइनल पहुंचे राफेल नडाल, खिताब जीतने से महज एक कदम दूर

Sat, 29 Feb 2020 03:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विश्व के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल ने मेक्सिको ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 6-2 से हराते हुए नडाल ने जबरदस्त खेल का मुजायरा किया। पूरे मैच के दौरान नडाल के फोरहैंड और सर्विस देखते ही बनती थी।

विज्ञापन


अब फाइनल में उनका सामना अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज से होगा। गैरवरीय फ्रिट्ज ने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन जॉन इसनर को 2-6, 7-5, 6-3 से हराया। नडाल 15 साल पहले यहां पहली बार चैम्पियन बने थे, उन्होंने 2013 में दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में उनका जीत हार का रिकार्ड 18-2 का है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें