चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने शुक्रवार को विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को सेमीफाइनल में हराकर कतर ओपन के फाइनल में पहुंच गईं हैं।
फाइनल में शनिवार को क्वितोवा का सामना बेलारूस की आर्यन सबालेंका से होगा। दोहा में चल रहे कतर ओपन के सेमीफाइनल में 29 साल की क्वितोवा ने एश्ले बार्टी को 6-4, 2-6, 6-4 से हराया।