फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Wells: मुधमक्खियों के हमले के कारण अल्काराज-ज्वेरेव का मैच सस्पेंड, कोर्ट से भागते नजर आए टेनिस खिलाड़ी

Fri, 15 Mar 2024 09:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स

सार

अल्काराज को चेयर अंपायर के पास जाते देखा गया। रास्ते में ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वह भागकर छुप गए।
विज्ञापन
अल्काराज मुंह छुपाते हुए, सबालेंका और कोको गॉफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन वेल्स ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्काराज और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला मधुमक्खियों के हमले के बाद कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में अल्काराज को कोर्ट से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


तब तक 18 मिनट का खेल हो चुका था और स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। तभी अल्काराज को चेयर अंपायर के पास जाते देखा गया। रास्ते में ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और वह भागकर छुप गए। हालांकि, कुछ समय बाद फिर मैच शुरू हुआ और अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

अल्काराज पर मधुमक्खियों के हमले का वीडियो-
विज्ञापन

अल्काराज - फोटो : social media
महिला एकल मुकाबलों में क्या हुआ?
वहीं, महिला एकल में एमा नवारावो ने दूसरी वरीयता की आर्यना सबालेंका को बीएनपी परिबास ओपन के चौथे दौर में 6-3, 3-6, 6-2 से हरा दिया। यह युवा अमेरिकी खिलाड़ी के करिर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वर्जीनिया की 22 साल की खिलाड़ी इस साल चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, अमेरिका की कोको गाॅफ ने अपने 20वें जन्मदिन पर एलिस मर्टैंस को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 6-0, 6-2 से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अंतिम आठ में प्रवेश किया। इस साल होबार्ट में खिताब जीतने वालीं नवारो का डब्ल्यूटीए टूर पर इस साल जीत हार का रिकॉर्ड 18-5 हो गया है।

उन्होंने कहा कि सबालेंका की सर्विस बहुत अच्छी थी, लेकिन उन्होंने रिटर्न शॉट खेलते समय आक्रामकता दिखाई। मैंने तीसरे सेट में अच्छा खेल दिखाया और मैच में इसने अंतर पैदा किया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका तीसरे सेट में 1-4 से पिछड़ रही थी। उन्होंने नवारो के दूसरे मैच प्वाइंट पर ब्रेक अंक देने से पहले सिर्फ एक गेम और जीता।

कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
गॉफ ने क्या कहा?
उधर, गॉफ ने कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद मेरा सबसे अच्छा मैच रहा। मैंने आक्रामकता दिखाई। मर्टेंस ने तीसरे दौर में जापान की नाओमी ओसाका को हराया था। वह गॉफ के खिलाफ 0-6, 0-2 से पिछड़ रही थी जब उन्होंने ब्रेक प्वाइंट हासिल किया। उसके बाद अपनी सर्विस पर उन्होंने पांच ड्यूस के बाद स्कोर 2-2 कर दिया था लेकिन कोको ने अंतिम चार गेम जीत लिए। यह कोको की बेल्जियम की खिलाड़ी के खिलाफ लगातार चौथी जीत है।

जन्मदिन का मनाया जश्न
जीत के बाद कोको ने अपने हाथ से दो और शून्य बनाकर अपने खास दिन को खास अंदाज में मनाया। उनकी मां कैंडी खिलाड़ियों के बॉक्स में डांस कर रही थीं। उसके बाद उन्होंने टेनिस चैनल की ओर से उपलब्ध कराए केक को काटा और एक छोटा सा टुकड़ा चखा भी।
विज्ञापन

डेनिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया
मेदवेदेव, रुड जीते, नार्डी बाहर
पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता के दानिल मेदवेदेव ने 13वीं वरीयता के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-4 से हराया। नौवीं वरीयता के कैस्पर रुड ने गेइल मोनफिलिस को 3-6, 7-6 (3), 6-4 से हराया। इस साल रुड ने पांच बार तीन सेट का मैच खेला है और हर बार उन्हें जीत मिली है। इटली के लुका नार्डी को टॉमी पाल ने 6-4, 6-3 से हराया। पिछले मैच में नार्डी ने शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराया था।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें