फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanghai Masters: सुमित नागल की खराब फॉर्म बरकरार, शंघाई मास्टर्स के पहले दौर में समाप्त हुआ सफर

Wed, 02 Oct 2024 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई

सार

नागल अगस्त में वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के पुरुष एकल में पहले दौर में नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर से हारकर बाहर हो गए थे। यूएस ओपन के बाद वह पहली बार किसी टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल का खराब प्रदर्शन शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भी जारी रहा जहां उन्हें बुधवार को पहले दौर में ही सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। यह 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी चीन के वू यिबिंग के सामने खास चुनौती पेश नहीं कर पाया और 6-3, 6-3 से हारने के कारण उनका अभियान पहले दौर में ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन


नागल अगस्त में वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के पुरुष एकल में पहले दौर में नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर से हारकर बाहर हो गए थे। यूएस ओपन के बाद वह पहली बार किसी टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। नागल हाल में स्वीडन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में नहीं खेले थे जिसके कारण अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के साथ उनका विवाद हो गया था। नागल पिछले कुछ समय से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। 

नागल ने पीठ में खिंचाव का हवाला देते हुए स्वीडन के खिलाफ हाल ही में डेविस कप मुकाबले से हटने का फैसला किया था, जिसके कारण उन्हें पिछले महीने यूएस ओपन पुरुष युगल वर्ग से भी बाहर होना पड़ा था। यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर होने के बाद एटीपी टूर पर नागल का यह पहला टूर्नामेंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें