फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: भारत ने एकल मुकाबले के लिए इस युगल विशेषज्ञ पर जताया भरोसा, स्वीडन के खिलाफ होना है मुकाबला

Fri, 13 Sep 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में ग्रास कोर्ट पर एकल में प्रतिस्पर्धा करने वाले बालाजी शनिवार को स्वीडन के शीर्ष खिलाड़ी एलियास यमेर के खिलाफ मैच के साथ इस इनडोर मुकाबले की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
एन श्रीराम बालाजी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डेविस कप टीम ने स्वीडन के खिलाफ विश्व ग्रुप एक के मैच के लिए एकल मुकाबले की जिम्मेदारी निभाने के लिए युगल विशेषज्ञ एन श्रीराम बालाजी पर भरोसा जताया है। स्वीडन के खिलाफ टीम रोहित राजपाल की अगुआई में उतरेगी। भारतीय कप्तान ने टीम में दूसरे एकल खिलाड़ी के तौर पर रामकुमार रामनाथन को चुना है।
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में ग्रास कोर्ट पर एकल में प्रतिस्पर्धा करने वाले बालाजी शनिवार को स्वीडन के शीर्ष खिलाड़ी एलियास यमेर के खिलाफ मैच के साथ इस इनडोर मुकाबले की शुरुआत करेंगे। इस टीम में भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी रामकुमार दूसरे एकल में स्वीडन के दिग्गज ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग से भिड़ेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का इससे पहले एटीपी टूर पर आमना-सामना नहीं हुआ है।

रामकुमार और बालाजी रविवार को फिलिप बर्गेवी और आंद्रे गोरानसन के खिलाफ युगल और रिवर्स एकल भी खेलेंगे। शुरुआती दिन अगर स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा तो तो युगल जोड़ी में बदलाव हो सकता है। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने पीठ की समस्या के कारण मुकाबले के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया, जबकि अगले सर्वश्रेष्ठ विकल्प शशिकुमार मुकुंद के चयन पर विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन

कप्तान राजपाल ने कहा कि अन्य एकल विकल्प निकी पुनाचा फिट हैं लेकिन टीम प्रबंधन रणनीति के तहत बालाजी को उतारना चाहता है। बालाजी और रामकुमार दोनों तेज तर्रार सर्विस करने के बाद नेट का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं और भारतीय कप्तान शनिवार को उनसे इसी तरह की योजना चाहते हैं। राजपाल ने कहा, निकी पुनाचा फिट हैं, फिजियो ने काफी मेहनत की है लेकिन हम स्वीडन की योजना के तहत नहीं खेलना चाहते है। वे सर्विस लाइन के पास से खेलना पसंद करते है। हमारी अपनी रणनीति है, हमारे ये दोनों खिलाड़ी नेट के करीब जाकर खेलना पसंद करते हैं। हम चाहते हैं कि दबाव दूसरी टीम पर हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें