सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया और यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया
भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने मिलकर यूएस ओपन 2021 का पुरुष युगल का खिताब जीत लिया है। सैलिसबरी और राजीव की जोड़ी ने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया। विश्व में चौथी वरीयता प्राप्त राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी ने पिछले साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। वे इस साल अपने एकमात्र अन्य स्लैम फाइनल में ऑस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता थे।
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं राजीव राम
खिताबी जीत के बाद राजीव राम ने कहा, 'यह अभी तक की सबसे अविश्वसनीय राइड रही है और हम अब रुकने वाले नहीं हैं। मैं इससे बेहतर साथी के लिए नहीं कह सकता हूं।'
सपना सच होने जैसा
मैच जीतने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी जो सैलिसबरी ने कहा, 'यह सपने के सच होने जैसा है। राजीव राम के साथ इसे जीतना अद्भुत है। बीते तीन सालों में वह एक अविश्वसनीय साथी रहे हैं। मैं अपने साथ इनसे बेहतर किसी और से कोर्ट पर आने के लिए नहीं कह सकता था। हम उम्मीद करते हैं कि हम एक साथ कुछ और खिताब जीतेंगे।'