फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हवा से प्रभावित ऑस्ट्रेलिया ओपन, कई खिलाड़ियों को सांस लेने में परेशानी

Wed, 15 Jan 2020 03:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिया शारापोवा
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के कारण मेलबर्न, सिडनी समेत कई अन्य शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है। खराब हवा के कारण मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वालिफाइंग राउंड के मैच बुधवार को देरी से शुरू हुए। रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा, यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और कनाडा की यूजिनी बुशार्ड समेत अन्य कुछ खिलाड़ियों को सांस लेने में परेशानी हुई। 

विज्ञापन




एलिना ने ट्वीट किया कि हम क्यों बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं? हमें कुछ कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मेलबर्न का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) स्तर शेयर किया। इसके मुताबिक मंगलवार को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कण पीएम 2.5 का स्तर 200 तक दर्ज किया गया। ऑस्ट्रेलिया ओपन मेलबर्न में 20 जनवरी से दो फरवरी तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें