फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis: भारत में पहली बार डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर प्रतियोगिता का आयोजन, शरत और मनिका पर दारोमदार

Sat, 25 Feb 2023 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय एकल टीम में दिग्गज अचंत शरत कमल के अलावा साथियान गणसेकरन, पायस जैन और वेस्ले रोसारियो शामिल होंगे, जबकि महिला एकल में मनिका बत्रा के अलावा श्रीजा अकुला, सुहाना सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरत कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा पर यहां 27 फरवरी से पांच मार्च तक होने वाले विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) स्टार कंटेंडर प्रतियोगिता में भारतीय प्रदर्शन का दारोमदार होगा। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर प्रतियोगिता पहली बार भारत में हो रही है।
विज्ञापन


भारतीय एकल टीम में दिग्गज अचंत शरत कमल के अलावा साथियान गणसेकरन, पायस जैन और वेस्ले रोसारियो शामिल होंगे, जबकि महिला एकल में मनिका बत्रा के अलावा श्रीजा अकुला, सुहाना सैनी शामिल हैं। दो दिन के क्वालिफिकेशन दौर के बाद मुख्य ड्रॉ के मुकाबले एक मार्च से शुरू होंगे। अंतरराष्ट्रीय सितारों में गत ओलंपिक चैंपियन चीन की मा लोंग, दुनिया के नंबर एक फैन झेनडोंग, वांग चुगकिन और जापान के तोमोकाजू हैरिमोतो शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें