फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: बुल्गारिया में भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, अनामिका और अनुपमा का फाइनल में प्रवेश

Sat, 25 Feb 2023 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनामिका ने पहले दौर में सतर्क शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दौर में मजबूत इरादों के साथ पलटवार किया। यूरोपियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप की पदक विजेता वासिला के खिलाफ उन्होंने अच्छे पंच लगाए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज अनामिका और अनुपमा ने स्ट्रेंड्जा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अनामिका ने 50 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस की वासिला को 4-1 से हराया। अब उनका सामना चीन की हू मेइयी से होगा। अनुपमा ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की जेसिका बेगले को 3-2 से हराया।
विज्ञापन


अनामिका ने पहले दौर में सतर्क शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दौर में मजबूत इरादों के साथ पलटवार किया। यूरोपियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप की पदक विजेता वासिला के खिलाफ उन्होंने अच्छे पंच लगाए। तीसरे दौर में तो उनका ही दबदबा रहा। अनुपमा का मुकाबला ज्यादा कड़ा था लेकिन उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों के साथ पलड़ा भारी रखा। अन्य मुकाबलों में एस कलईवानी, श्रुति यादव और मोनिका को 0-5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें