अमर उजाला
Fri, 24 February 2023
गुरुवार को UEFA यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बार्सिलोना को 4-3 (एग्रीगेट) से हरा दिया
फ्रेड और एंटोनी के गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इस टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रही
हालांकि, मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई भी देखने को मिली, इसकी वजह से मैच कई मिनट तक रुका रहा
दरअसल, मैनचेस्टर यूनाइटेड के एरॉन वान बिसाका ने फ्रेंकी डी जॉन्ग पर फाउल किया था, इसके बाद यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने डी जॉन्ग के चहरे पर गेंद मार दी
ब्रूनो फर्नांडीस ने इतनी जोर से गेंद को किक किया कि गेंद मैदान पर गिर रहे डी जॉन्ग के चहरे पर जाकर लगी
इसके बाद बार्सिलोना के खिलाड़ी अपनी टीम के सपोर्ट में ब्रूनो से भिड़ गए, इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकदूसरे को जमकर धक्का दिया
This browser does not support the video element.
इसका वीडियो भी सामने आया है, मैच की बात करें तो फर्स्ट लेग में बार्सिलोना के होम ग्राउंड में दोनों टीमों ने 2-2 से ड्रॉ खेला था, इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के होम ग्राउंड ओल्ड ट्रैफर्ड में यूनाइटेड ने 2-1 से जीत हासिल की और एग्रीगेट में 4-3 से मैच जीता
भारत के स्टार फुटबॉलर संदेश झिंगन ने रूसी फोटोग्राफर इवांका से की शादी, ऐसी है लव स्टोरी