फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Table Tennis Championship: पुरुषों में मानव ठक्कर बने चैंपियन, महिलाओं में श्रीजा अकुला ने जीता खिताब

Sat, 02 Dec 2023 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

साथियान छठे गेम में पीठ में ऐंठन के कारण 0-2 से पिछड़ने के बाद मुकाबले से हट गए। पीठ में दर्द के बाद भी वह खिताबी मुकाबले के लिए चुनौती पेश करने उतरे और उन्होंने 2-1 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की। दर्द बढ़ने के बाद भी उन्होंने खेल जारी रखा लेकिन फिर उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। 
विज्ञापन
मानव ठक्कर, श्रीजा अकुला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त मानव ठक्कर ने चोटिल जी. साथियान को 4-2 से हराकर यहां यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीजा अकुला ने अर्चना कामथ को पराजित कर महिलाओं का खिताब जीता। 
विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त साथियान छठे गेम में पीठ में ऐंठन के कारण 0-2 से पिछड़ने के बाद मुकाबले से हट गए। पीठ में दर्द के बाद भी वह खिताबी मुकाबले के लिए चुनौती पेश करने उतरे और उन्होंने 2-1 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की। दर्द बढ़ने के बाद भी उन्होंने खेल जारी रखा लेकिन फिर उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। 

महिला एकल में अर्चना करीबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रीजा से 3-1 की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। श्रीजा ने पांचवें गेम में जीत दर्ज कर अंतर को पाटने के बाद छठे और सातवें गेम में दबाव में शानदार खेल दिखाया। निर्णायक गेम में अर्चना 10-8 से आगे थी और उन्हें जीतने के लिए महज एक अंक की जरूरत थी लेकिन श्रीजा ने लगातार चार अंक जुटाकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें