फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की क्रिकेट टीमें यह टूर्नामेंट खेलने को इतनी बेताब कि भेजा E-Mail

Tue, 20 Mar 2018 07:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
विज्ञापन

श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल की क्रिकेट टीमें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए बेताब हैं। इन टीमों ने ई-मेल भेजकर टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) प्रभारी सचिव महिम वर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की टीमों ने हमें ई-मेल भेजकर टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जाहिर की है। 

नेपाल की टीम यह टूर्नामेंट खेल चुकी है

cricket
महिम वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का खर्च उठाना और सुरक्षा का इंतजाम बड़ी चुनौती है। यदि हम बजट जुटा पाए तो किसी एक टीम को इस साल एंट्री जरूर देंगे। बता दें कि तीन साल पहले नेपाल की टीम यह टूर्नामेंट खेल चुकी है।

इन तीनों विदेशी टीमों ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई है।

टीमों ने आयोजकों को ई-मेल कर टूर्नामेंट खेलने के लिए निमंत्रण भेजने की मांग भी की है। यदि आयोजक पर्याप्त बजट जुटा पाए तो इन तीन में से एक टीम तो जरूर देहरादून आएगी।
विज्ञापन

25 मई से होना प्रस्तावित है गोल्ड कप 2018

क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : SELF
राज्य का प्रतिष्ठित ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 का आयोजन आईपीएल के बाद 25 मई से होना प्रस्तावित है।

इस साल टूर्नामेंट का 36वां संस्करण आयोजित होगा। आयोजक सीएयू ने इस वर्ष होने वाले टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त सभी राज्यों की टीमों को निमंत्रण भेज दिया है।

आयोजक हर साल ऐसी टीमें बुलाते हैं जिनमें रणजी, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें