फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड जीतकर देश लौटीं मनु नहीं पहुंची घर, भरी सिडनी के लिए उड़ान

Sat, 17 Mar 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhaker
विज्ञापन

मेक्सिको वर्ल्ड कप में दोहरा गोल्ड मेडल जीतने वाली पिस्टल शूटर मनु भाकर देश तो लौट आईं हैं, लेकिन उन्हें घर जाना नसीब नहीं हुआ। कोरिया और अमेरिका के वीजा की भाग-दौड़ के चलते मनु दो दिनों तक दिल्ली में ही रहीं और शुक्रवार की रात उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सिडनी की उड़ान भरी।

विज्ञापन


मनु का कहना है कि अगर घर जाती तो फिर कॉमनवेल्थ गेम्स के ठीक बाद हो रही कोरिया और अमेरिका वर्ल्ड कप में भागीदारी मुश्किल में पड़ जाती। उन्होंने बताया, 'अब गोल्ड कोस्ट से एक या दो दिनों के लिए वापस यहां आउंगी। अगर वीजा का झंझट नहीं पड़ा तो घर जरूर जाऊंगी। वरना एक बार फिर दिल्ली से ही कोरिया जाना पड़ेगा।'

विज्ञापन

Manu Bhaker
सच्चाई यह है कि मनु हों या अंजुम मुद्गिल दोनों को ही इस वर्ल्ड कप में खेलने से रोका जा रहा था। कारण था मेक्सिको की दूरी और शूटरों पर कॉपीटीशन का अत्यधिक भार पड़ना, लेकिन कोच की सलाह के बाद दोनों का मेक्सिको जाना तय हुआ। जहां इन दोनों ही शूटरों ने कमाल दिखाया।

वहीं उनके पिता पिता रामकिशन का कहना है कि मनु नाबालिग है, जिसके चलते वीजा के लिए मां-बाप का साथ होना जरूरी है। यही कारण था कि उन्होंने घर नहीं जाने का फैसला लिया। मनु का घर झज्झर जिले के गोरिया इलाके में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें