फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris olympics: टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, ऐसा करने वाली दूसरी महिला बनीं

Wed, 31 Jul 2024 03:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अकुला इसके साथ ही ओलंपिक में अंतिम-16 दौर में पहुंचने वाली दूसरी महिला टेबल टेनिस एकल खिलाड़ी बन गई हैं। अकुला से पहले मनिका बत्रा ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जियान झेंग के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज कर पेरिस ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अकुला ने 51 मिनट तक खेले गए इस मुकाबले में 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10-12, 12-10 से जीत हासिल की। अकुला इसके साथ ही ओलंपिक में अंतिम-16 दौर में पहुंचने वाली दूसरी महिला टेबल टेनिस एकल खिलाड़ी बन गई हैं। अकुला से पहले मनिका बत्रा ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


श्रीजा ने 51 मिनट तक चला यह मुकाबला पहला गेम गंवाने के बाद जीता। पहला गेम हारने के बाद श्रीजा ने दूसरा गेम जीतकर बराबरी की। दूसरे गेम में काफी गलतियां करने के बावजूद वह भाग्यशाली रहीं कि जीत सकीं। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए तीसरा और चौथा गेम भी जीत लिया। सिंगापुर की खिलाड़ी ने पांचवां गेम अपने नाम किया लेकिन श्रीजा ने छठे गेम में मैच जीत लिया।

पिछले महीने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 24वीं विश्व रैंकिंग हासिल करने वाली श्रीजा ने मनिका को पछाड़कर भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी होने का श्रेय हासिल किया था। दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा ने जून में लागोस में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीता था। उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल में शरत कमल के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें