फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में स्वप्निल कुशाले, कल पदक के लिए उतरेंगे

Wed, 31 Jul 2024 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

इस स्पर्धा में तीन पोजिशन में शूटर्स को निशाना लगाना होता है। इनमें नीलिंग यानी झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। इसी स्पर्धा में भारत के एक और शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह 11वें स्थान पर रहे। उनका स्कोर 589 का रहा।
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार निशानेबाज स्वप्निल कुशाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 590 का स्कोर बनाया और सातवें स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन राउंड से शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में पहुंचे। स्वप्निल अब कल पदक के लिए दांव लगाते दिखेंगे। उनका फाइनल मुकाबला गुरुवार दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। इस स्पर्धा में तीन पोजिशन में शूटर्स को निशाना लगाना होता है। इनमें नीलिंग यानी झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। इसी स्पर्धा में भारत के एक और शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह 11वें स्थान पर रहे। उनका स्कोर 589 का रहा।
विज्ञापन


चीन के लियू युकून 594 स्कोर करके शीर्ष पर रहे जो ओलंपिक क्वालिफिकेशन का रिकॉर्ड है। पेरिस ओलंपिक में भारत को मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य दिलाया है। कुशाले भारत को इस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीसरा पदक दिलाने उतरेंगे। वहीं, अब तक भारत ने ओलंपिक में शूटिंग में पांच पदक जीते हैं। कुशले की नजर भारत को छठा पदक दिलाने पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भारत के लिए अन्य स्पर्धाओं में भी खुशखबरी आई। स्टार शटलर पीवी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने एस्टोनिया की कूबे को 21-5, 21-10 से हरा दिया। वहीं, भारत के लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य अंतिम-16 में पहंच गए। टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने इतिहास रच दिया। वह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मनिका बत्रा के बाद वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय हैं। मनिका भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने महिलाओं की 75 किलोग्राम भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें