नीरज चोपड़ा अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि 'सुगम्य भारत अभियान' इस नई सोच का सबसे बड़ा उदाहरण है। बता दें कि मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल से न सिर्फ खेलों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने पैरा एथलीटों से बात करते हुए कहा था कि चाहे वे किसी भी खेल का प्रतिनिधित्व करते हों, वे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा, आप जिस भी राज्य, क्षेत्र से ताल्लुक रखते हों, जो भी भाषा बोलते हों, उन सबसे ऊपर, आज आप 'टीम इंडिया' हैं। यह भावना हमारे समाज के हर क्षेत्र में होनी चाहिए, हर स्तर पर दिखनी चाहिए।' पीएम मोदी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि सरकार खिलाड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आइए एक नजर डालते हैं टोक्यो सहित पिछले दो ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, पदक और मेडल के रंग पर?
2020 टोक्यो ओलंपिक
टोक्यो ओलंपिक में भारत का अब तक सबसे बड़ा दल शामिल हुआ था। 18 खेलों में 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत सात पदकों के साथ अंकतालिका में 48वें स्थान पर रहा। भाला फेंक इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म किया। नीरज ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद पदक जीता। वहीं, महिला हॉकी पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची। उधर, गोल्फ में अदिती अशोक ने हारकर भी इतिहास रच दिया। वह मामूली अंतर से पदक से चूक गईं। उन्होंने अपने दूसरे ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया। अदिती खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं।
किस इवेंट में कौन सा मेडल
इवेंट खिलाड़ी पदक
भाला पेंक नीरज चोपड़ा गोल्ड
वेटलिफ्टिंग मीराबाई चान सिल्वर
कुश्ती रवि कुमार दहिया सिल्वर
बेडमिंटन पीवी सिंधु ब्रॉन्ज
मुक्केबाजी लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज
हॉकी पुरुष टीम ब्रॉन्ज
कुश्ती बजरंग पूनिया ब्रॉन्ज
टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह
- फोटो : social media