अगर आपने भी कभी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर करने का सपना देखा है तो तैयार हो जाइए अपना सपना पूरा करने के लिए। आपका स्वप्न पूरा हो सकता है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के मुरीद सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले है। सविन सिर्फ बल्ले से चौके और छक्के मारने में ही नहीं अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते है।
सचिन के साथ डिनर का सपना देखने वाले प्रशंसक के लिए खास बात यह है कि उसे यह मौका वर्ल्ड कप के दौरान ही मिलेगा। मगर सचिन के साथ डिनर करने में आपकी जेब को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इस दौरान उपस्थित लोग सचिन से सवाल भी पूछ सकेंगे। सचिन हाल ही में रिलीज हुई अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' की कॉपी भी उपस्थित लोगों को देंगे।