कमाल आर खान यानि केआरके ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह पर भड़काउ बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर युवराज पर कुछ भड़काउ टिप्पणियां की है। जिससे उनके चाहने वाले आहत हो सकते हैं।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब केआरके सुर्खियों में आए हों, इस तरह का कोई मौका वह नहीं छोड़ते। हाल ही में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण और कॉमेडियर स्टार कपिल शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए थे।
टीवी शो बिग बॉस से पहचान पाने के बाद केआरके फिल्मों में अपने अभिनय से कम और सोशल मीडिया में किसी सेलीब्रेटी पर आपत्तिजनक या भड़काउ टिप्पणी करने को लेकर ज्यादा फेमस हुए है।