फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हूं: सिंधू

Mon, 12 Aug 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधू ने कहा कि अब वह आईबीएल में देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल से चुनौती लेने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


सिंधू ने कहा, ‘पदक जीतकर मैं बेहद खुश हूं। अब मेरा अगला लक्ष्य इंडियन बैडमिंटन लीग में शानदार प्रदर्शन करना है। मैं साइना से भिड़ने के लिए तैयार हूं और जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। हालांकि आईबीएल में मुकाबले आसान नहीं होंगे लेकिन दुनिया के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।’




18 साल की सिंधू ने पिछले हफ्ते वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया था। तेजी से उभरती यह खिलाड़ी लखनऊ की टीम में हैं, जबकि साइना हैदराबाद की टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत 15 अगस्त को नई दिल्ली के डीडीए बैडमिंटन एंड स्क्वैश स्टेडियम में होगी।

18 दिन चलने वाले आईबीएल के पहले संस्करण में छह टीमें भाग लेंगी। 14 अगस्त से शुरू हो रहे लीग में कुल 90 मैच खेले जाएंगे।

सिंधू को 15 लाख नकद इनाम देगा बाई
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधू को 15 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।



















बाई के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, ‘सिंधू ने चीन में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। हम सिंधू का उत्साह बरकरार रखने के लिए उन्हें 15 लाख रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित करेंगे।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें