फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: निशानेबाज योगेश सिंह ने एशियाई क्वालिफायर में दो स्वर्ण जीते, शॉटगन में लक्ष्य को कांस्य

Mon, 15 Jan 2024 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला शॉटगन क्वालीफायर में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह को महिलाओं के ट्रैप वर्ग में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। वह पांच दौर में 115 अंक लेकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में 19 अंक ही बना सकी।
विज्ञापन
योगेश सिंह (बीच में)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है। योगेश सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। योगेश ने 573 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। ओमान के मुराद अल बालुशी (570) दूसरे और इंडोनेशिया के अनंग यूलियांतो (567) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भारत के पंकज यादव ( 567) और अक्षय जैन (564) क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने 1704 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। कुवैत में शॉटगन क्वालिफायर में लक्ष्य ने छह निशानेबाजों के फाइनल में 33 निशाने लगाकर कांस्य पदक जीता। वह क्वालिफिकेशन दौर के बाद 119 अंक के साथ चौथे स्थान पर थे। 

ईरान के मोहम्मद बेरानवांद ने 40 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शूट ऑफ में चीन के युहाओ गुओ को पछाड़ा। महिला शॉटगन क्वालीफायर में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह को महिलाओं के ट्रैप वर्ग में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। वह पांच दौर में 115 अंक लेकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में 19 अंक ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें