आठवें दौर में तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त बी अधिबान को हराया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी प्रणव ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को पराजित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम सहित पांच खिलाड़ियों ने मंगलवार को कानपुर में आयोजित 58वी सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के आठवें दौर के बाद समान 6.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
आठवें दौर में तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त बी अधिबान को हराया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी प्रणव ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को पराजित किया।
जीत से इनियान और प्रणव ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और डी गुकेश के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। वहीं एक अन्य मुकाबले में चिदंबरम ने रेलवे के सायंतन दास को हराया।
विज्ञापन
सोमवार को संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एरिगेसी और गुकेश ने विशाख और ललित बाबू से बाजियां ड्रा खेलीं। इससे इनियान, प्रणव और चिदंबरम को शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिली।