फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI: साई ने शुरू की शॉर्ट फिल्म सीरीज 'हल्ला बोल'; 12 फिल्मों में दिखाई जाएगी खिलाड़ियों की सफलता की कहानी

Sat, 05 Aug 2023 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साई की तरफ से एशियाई खेलों से पहले 12 खिलाड़ियों पर शॉर्ट वीडियो जारी की जाएगी। इन वीडियो में खिलाड़ियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो अन्य खिलाड़ियों को और सामान्य लोगों को प्रेरणा देगी। 
 
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (बाएं) और एथलीट नीरज चोपड़ा (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण ने गुरुवार, तीन अगस्त को अम्ब्रेला अभियान #चीयर फॉर इंडिया के तहत एक लघु फिल्म सीरीज 'हल्ला बोल' लॉन्च की है। इस सीरीज का उद्देश्य हांग्जो जाने वाले एथलीटों को प्रेरित करना और आगामी एशियाई खेलों के बारे में जागरूकता फैलाना है। 'टोक्यो ओलंपिक से पहले इसी तरह की एक फिल्म सीरीज, 'ओलंपिक की आशा' लॉन्च की गई थी। दोनों फिल्म सीरीज में अंतर यह है कि हल्ला बोल सीरीज मुख्य रूप से हमारे प्रतिष्ठित एथलीटों की खेल यात्रा पर केंद्रित है।
विज्ञापन


साई ने आने वाले हफ्तों में कुल 12 लघु फिल्में लॉन्च करने की योजना बनाई है और उम्मीद है कि यह पहल न केवल एशियाई खेलों में जाने वाले एथलीटों को बल्कि देश के युवाओं को भी खेल अपनाने और खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।



इस पहल के बारे में बात करते हुए युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “जैसा कि भारतीय दल एशियाई खेलों के 19वें संस्करण के लिए तैयार है, साई की प्रेरणादायक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बनी हल्ला बोल सीरीज को देखना न भूलें। यह फिल्स सीरीज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की यात्रा को दिखाती है, जो एक बार फिर देश को गौरव और सफलता दिलाने के मिशन पर हैं। एशियन गेम्स में सिर्फ 50 दिन बचे हैं, अब समय आ गया है कि हम टीम इंडिया का समर्थन करें और अपने अनूठे और विविधतापूर्ण तरीके से उन्हें प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें