फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 20 पैरालंपिक एथलीट नहीं पहुंचे बीजिंग, इसी हफ्ते शुरू होगा विंटर पैरालंपिक

Mon, 28 Feb 2022 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

आईपीसी प्रवक्ता क्रैग स्पेंस ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को शुरू हो उद्घाटन समारोह तक एथलीट चीन पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
शीतकालीन पैरालंपिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन पैरालंपिक टीम के 20 खिलाड़ी बीजिंग नहीं पहुंचे हैं। इस हफ्ते से शीतकालीन पैरालंपिक खेल शुरू होना है। 
विज्ञापन


आईपीसी प्रवक्ता क्रैग स्पेंस ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को शुरू हो उद्घाटन समारोह तक एथलीट चीन पहुंच जाएंगे। हालांकि, खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह बताने से मना कर दिया कि वे कहां पर हैं। 

उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन से खेल के प्रतिनिधित्व के लिए लगातार बात कर रहे हैं और उन्हें यहां लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बीजिंग में 4 मार्च से शीतकालीन पैरालंपिक खेल की शुरुआत होगी, जो 13 मार्च तक चलेगा। इसमें 49 प्रतिनिधिमंडल से 650 एथलीट खेल में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें