फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Avani Lekhara: पीएम मोदी ने दी अवनि लेखरा को फोन पर बधाई, पैरालंपिक में उनके प्रयास को सराहा

Mon, 02 Sep 2024 06:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

टोक्यो पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता लेखरा ने शानदार 249.7 का स्कोर बनाकर तीन साल पहले 249.6 के अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रविवार को अवनि मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाईं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी अवनि को बधाई - फोटो : @ANI/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा शूटर अवनि लेखरा को जीत की बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) निशानेबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीता। इससे पहले अवनि ने टोक्यो में भी स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन

अवनि लेखरा - फोटो : Twitter
पीएम मोदी ने फोन पर अवनि से बात करते हुए कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, लेखरा ने कहा कि उन्होंने धैर्य बनाए रखा और दबाव में नहीं आईं। लेखरा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) निशानेबाजी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड तोड़ शीर्ष स्थान हासिल कर पैरालंपिक में लगातार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।
विज्ञापन

अवनि लेखरा - फोटो : @India_AllSports
टोक्यो पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता लेखरा ने शानदार 249.7 का स्कोर बनाकर तीन साल पहले 249.6 के अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रविवार को अवनि मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन (एसएच1) स्पर्धा में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाईं। 

इस स्पर्धा में अवनि 11वें जबकि सिद्धार्थ बाबू 28वें स्थान पर रहे और इस तरह से फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।  अच्छी शुरुआत के बावजूद 628.8 अंक के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। सिद्धार्थ ने 628.3 का स्कोर किया। अवनि के छह सीरीज में अंकों का क्रम 105.7, 106.0, 104.1, 106.0, 104.8, 106.2, जबकि सिद्धार्थ का स्कोर 104.6, 103.8, 105.7, 104.9, 103.6, 105.7 रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें