फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pistorius: महिला मित्र की हत्या करने वाले पिस्टोरियस को 10 साल बाद पैरोल, पांच जनवरी से होगी प्रभावी

Fri, 24 Nov 2023 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया

सार

ऑस्कर पिस्टोरियस कार्बन-फाइबर के बने अपने कृत्रिम पैरों के लिए 'ब्लेड रनर' के रूप में जाने जाने जाते हैं। वह पैरालंपिक में 6 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पिस्टोरियस ने 2013 में वैलेंटाइन डे पर प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
ऑस्कर पिस्टोरियस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले पैरालंपिक स्टार और फर्राटा धावक ऑस्कर पिस्टोरियस (36) को 10 साल बाद पैरोल मिल गई है। प्रिटोरिया के पास स्थित अटेरिजविले सुधार केंद्र के पैरोल बोर्ड ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पैरोल देने की पिस्टोरियस की याचिका पर विचार किया। सुधारात्मक सेवा विभाग के प्रवक्ता ने हत्या के मामले में पिछले एक दशक से जेल में बंद पिस्टोरियस को पैरोल देने की पुष्टि की, जो 5 जनवरी से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन


ऑस्कर पिस्टोरियस कार्बन-फाइबर के बने अपने कृत्रिम पैरों के लिए 'ब्लेड रनर' के रूप में जाने जाने जाते हैं। वह पैरालंपिक में 6 बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। पिस्टोरियस ने 2013 में वैलेंटाइन डे पर प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिस्टोरियस ने कहा था कि उन्होंने रीवा को घुसपैठिया समझकर गोली मारी थी, हालांकि उनके इस दावे पर सवाल भी उठते रहे हैं। इस हफ्ते 37 साल के होने वाले ऑस्कर 2014 से जेल में हैं। उन्हें इस शर्त पर पैरोल दी गई है कि वह अधिकारियों की अनुमति के बगैर प्रिटोरिया नहीं छोड़ेंगे। अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए एक कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें