फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: पिस्टल का सिलेंडर फटा, शूटर ने अंगूठा गंवाया; राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था निशानेबाज

Mon, 04 Dec 2023 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिस्टल का सिलेंडर छोटे एलपीजी सिलेंडर जैसी ताकत रखता है। निशाना लगाने के दौरान ट्रिगर दबाने पर सिलेंडर में भरी हवा केदबाव से गोली पिस्टल से निकलती है। कुछ निशाने लगाने के बाद सिलेंडर में हवा भरानी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे निशानेबाज की पिस्टल का सिलेंडर हवा भरने के दौरान फट गया। इस दर्दनाक हादसे में निशानेबाज को अपने बाएं हाथ के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा गंवाना पड़ा। एयरफोर्स के निशानेबाज पुष्पेंद्र कुमार को सेना के आरएंडआर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी कर दी गई है, लेकिन भोपाल में चल रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह नहीं खेल पाएंगे। उनका मंगलवार को मुकाबला निर्धारित है।
विज्ञापन


जान भी जा सकती थी
पुष्पेंद्र चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद की एक निजी शूटिंग रेंज में तैयारी कर रहे थे। बीते शनिवार को उनके पिस्टल के सिलेंडर में हवा खत्म हो गई। उन्होंने पिस्टल के सिलेंडर में हवा भरने के लिए बड़े सिलेंडर में लगाया। इसके बाद पिस्टल का सिलेंडर फट गया। उनके भारतीय शूटिंग टीम के एक कोच का कहना है कि उन्होंने आज तक पिस्टल सिलेंडर फटने की घटना नहीं सुनी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। निशानेबाज की जान भी जा सकती थी। पिस्टल का सिलेंडर छोटे एलपीजी सिलेंडर जैसी ताकत रखता है। निशाना लगाने के दौरान ट्रिगर दबाने पर सिलेंडर में भरी हवा केदबाव से गोली पिस्टल से निकलती है। कुछ निशाने लगाने के बाद सिलेंडर में हवा भरानी पड़ती है।

एक माह पूर्व हुआ मां का निधन
28 वर्षीय पुष्पेंद्र के पिता का निधन दो वर्ष पूर्व हो गया था। तकरीबन एक माह पूर्व उनकी मां का भी निधन हो गया। अब उनके साथ यह घटना घट गई। सूत्र बताते हैैं कि घटना की सूचना पिस्टल निर्माता कंपनी के डीलर को दी गई है। उसने पिस्टल के निर्माण वर्ष में बेची गई सभी पिस्टलों के सिलेंडरों को वापस लेने की बात भी कही है। एक सिलेंडर की मियाद 10 वर्ष की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें