चीन की वांग जियाओमेई (3:44.660) और ब्रिटेन की डाफने श्रागर (3:45.133) क्वालिफाइंग दौर में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अब दोनों स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
पेरिस पैरालंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। पहले दिन भारत की ज्योति गडेरिया को तगड़ा झटका लगा। वह महिलाओं की सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट साइकिलिंग स्पर्धा के क्वालिफाइंग दौर में 10वें और अंतिम स्थान पर रहकर बाहर हो गईं। उन्होंने 3000 मीटर की दूरी तय करने में चार मिनट 53.929 सेकेंड का समय लिया। इसी के साथ उनका सफर पेरिस पैरालंपिक में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
चीन की वांग जियाओमेई (3:44.660) और ब्रिटेन की डाफने श्रागर (3:45.133) क्वालिफाइंग दौर में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अब दोनों स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी। जर्मनी की मैके हॉसबरगर और स्विट्जरलैंड की फ्लूरिना रिगलिंग क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। दोनों अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।