फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Paralympics Day-9 Schedule: आज 30 पदकों का आंकड़ा छू सकता है भारत, सिमरन-दीपेश और दिलीप पर रहेंगी नजरें

Fri, 06 Sep 2024 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

Paralympics India Schedule Day 9 :भारत के पास पेरिस पैरालिंपिक पदक तालिका में शीर्ष 12 टीमों में शामिल होने का शानदार मौका है। हालांकि, इसके लिए भारत को प्रतियोगिता के अंतिम तीन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की जरूरत है।
विज्ञापन
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को एक ही पदक देश के खाते में आया। दृष्टिबाधित कपिल परमार ने जे1 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो स्पर्धा में भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक दिलाया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपिल को बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक बहुत ही यादगार खेल प्रदर्शन और एक विशेष पदक! कपिल परमार को बधाई, क्योंकि वह पैरालिंपिक में जूडो में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पुरुषों की 60 किग्रा जे1 स्पर्धा में कांस्य जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और फिलहाल देश के खाते में 25 पदक हैं। 25 पार का लक्ष्य हासिल होने वाला है। आज यानी शुक्रवार को भारत 30 पदक के आंकड़े को छू सकता है। आज कई पदक दांव पर होंगे। 
विज्ञापन



पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
  • कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो

आज कौन से पदक दांव पर
शुक्रवार को सभी की निगाहें एथलेटिक्स पर होंगी जिसमें कई पदक दांव पर लगे होंगे। दीपेश कुमार (पुरुष भाला फेंक एफ54 फाइनल), प्रवीण कुमार (पुरुष ऊंची कूद टी64 फाइनल), भवनाबेन अजबाजी चौधरी (महिला भाला फेंक एफ46 फाइनल), सोमन राणा और होकाटो होटोझे सेमा (पुरुष गोला फेंक एफ57 फाइनल) की नजरें पदक पर होंगी। पैरा पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजमणि महिलाओं के 67 किग्रा फाइनल में खेलेंगी।

भारत के पास पेरिस पैरालिंपिक पदक तालिका में शीर्ष 12 टीमों में शामिल होने का शानदार मौका है। हालांकि, इसके लिए भारत को प्रतियोगिता के अंतिम तीन दिनों में ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की जरूरत है। 25 पदक जीतना भारत का पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीते थे। 
विज्ञापन

पैरा-कैनोइंग

  • दोपहर 1:30 बजे से: यश कुमार - पुरुषों की कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट
  • दोपहर 1:39 बजे से: प्राची यादव – महिलाओं की Va'a सिंगल 200 मीटर VL2 हीट
  • दोपहर 1:50 बजे से: पूजा ओझा - महिला कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट


पैरा-एथलेटिक्स

  • दोपहर 1:38 बजे से: सिमरन शर्मा – महिलाओं की 200 मीटर टी 12 राउंड 1
  • दोपहार 2:07 बजे से: दीपेश कुमार – पुरुषों की भाला फेंक F54 फाइनल
  • दोपहर 2:47 बजे से: दिलीप गावित - पुरुषों की 400 मीटर T47 राउंड 1
  • दोपहर 3:18 बजे से: प्रवीण कुमार - पुरुषों की ऊंची कूद T64 फाइनल
  • रात 10:30 बजे से: भवनाबेन अजाबाजी चौधरी - महिला भाला फेंक F46 फाइनल
  • रात 10:34 बजे से: सोमन राणा, हकाटो होत्जे सेमा - पुरुषों की शॉट पुट F57 फाइनल
  • रात 11:10 बजे से: सिमरन शर्मा महिला 200 मीटर टी 12 सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई किया गया हो)


पावरलिफ्टिंग के लिए

  • रात 8:30 बजे से: कस्तूरी राजमणि - महिलाओं की 67 किग्रा फाइनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें