फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: ओलंपिक में पहले दिन खराब प्रदर्शन के बाद निराश हुए सरबजोत, गगन नारंग ने इस तरह बढ़ाया हौसला

Sun, 28 Jul 2024 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सरबजोत क्वालिफिकेशन में 577 के कुल स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सरबजोत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दल प्रमुख गगन नारंग ने शनिवार को निशानेबाज सरबजोत सिंह को सांत्वना दी जो पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। सरबजोत और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन


2012 लंदन ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले नारंग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, 'सरबजोत को मेरे सिवाय कोई नहीं समझ सकता कि वह कैसा महसूस हो रहा है। 2008 बीजिंग ओलंपिक में मुझे भी इसी तरह के हालात का सामना करना पड़ा था, जब मैं ‘काउंट बैक’ में चूक गया था।'

उन्होंने कहा, 'हिम्मत मत हारो, तुम्हारे पास एक और स्पर्धा है। मेरे दोस्त मजबूत होकर वापसी करो और दुनिया को जीतो।' सरबजोत अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु भाकर के साथ जोड़ी बनायेंगे जिससे उनके पास सफलता हासिल करने का एक और मौका है।
विज्ञापन


सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सरबजोत क्वालिफिकेशन में 577 के कुल स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे, जबकि अर्जुन 574 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहे। वहीं, भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन चरण में भी बाहर हो गए थे। भारत की दो जोड़ियां इस स्पर्धा में भाग ले रही थीं। रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे, जबकि इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

वहीं, आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर देशवासियों के मन में पदक की आस जगाई है। इसका फाइनल रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें