फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: मुकाबले से पहले सरबजोत को मनु के साथ ट्रेनिंग का नहीं मिला था मौका, निशानेबाज ने खुद किया खुलासा

Sat, 24 Aug 2024 03:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराया था। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
विज्ञापन
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 0 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता था। अब सरबजोत ने इस मुकाबले पर बात करते हुए बताया कि उन्हें मनु के साथ ट्रेनिंग का मौका नहीं मिला था। 
विज्ञापन

मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
मनु और सरबजोत ने जीता कांस्य
पेरिस ओलंपिक में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराया था। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। सरबजोत ने कहा- मेरी ट्रेनिंग नौ बजे होनी थी और उसकी 12 बजे। दोनों की ट्रेनिंग अलग अलग। मिश्रित ट्रेनिंग सत्र 30 मिनट तक रहा जिसके पहले वह अलग से ट्रेनिंग करती थीं और मैं अलग से। इस दौरान सरबजोत ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत ज्यादा नहीं हुई। उन्होंने कहा - हमारी बातचीत आमतौर पर संक्षिप्त रही जिसमें बातें अपना शत प्रतिशत देना है बस यहीं तक सीमित रहती। कभी कभी मैं उसका मजाक उड़ाता था तो कभी कभी वह मेरा मजाक उड़ाती थी। 
विज्ञापन

मनु भाकर और सरबजोत सिंह - फोटो : Twitter
इस दिग्गज निशानेबाज के मुरीद हैं सरबजोत
सरबजोत ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह तुर्किये के निशोबाज यूसुफ डिकेच के मुरीद हैं। उन्होंने कहा - मैं 2011 से उनके (यूसुफ़ के) वीडियो देख रहा हूं। वह हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। अब वह 51 साल के हैं। मैंने कोशिश की। फिर भी मैं उनके परफेक्शन से मेल नहीं खा सका। अगर मुझे मौका मिलता तो मैं उनसे पूछता कि वह क्या खाते हैं?

एससिंह30 क्या है?
सरबजोत ने बताया कि उनकी पिस्टल पर एससिंह30 लिखा हुआ है, जिसमें उनके नाम के पहले अक्षर और उनकी यात्रा की एक महत्वपूर्ण तारीख शामिल है। उन्होंने कहा- मैंने इसे कोई नाम नहीं दिया। जब मैंने हांग्झोउ में 2022 एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो मैंने अपनी पिस्टल पर यह लिखवाया। यह मेरी सबसे अच्छी पिस्टल है क्योंकि मेरा पदक (स्वर्ण) 30 सितंबर को आया था और यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें