फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE के रिंग में थर-थर कांपते थे विरोधी, जानें आज कहां हैं ये 10 मशहूर योद्धा

Thu, 31 Dec 2020 08:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका की पेशेवर कुश्ती चैंपियनशिप डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। अलग-अलग वेशभूषा और लड़ाई के तरीकों के लिए मशहूर इस खेल ने एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी दिए। कई खिलाड़ियों ने अपने अंदाज और खेल से दर्शकों का दिल जीता और प्रशंसकों के बीच भी हमेशा छाये रहे। आज के वक्त में जब वे खिलाड़ी कुश्ती रिंग से दूर हो चुके हैं तब भी प्रशंसकों में उनका खुमार सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के समय में वे 10 मशहूर खिलाड़ी कहां और क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
ट्रिपल एचौ - फोटो : WWE
ट्रिपल एच:
पॉल मिशेल लेवेस्क, जिन्हें उनके रिंग नाम ट्रिपल एच से अधिक जाना जाता है। वे अब एक सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के लिए ग्लोबल टैलेंट स्ट्रेटेजी एंड डेवलपमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम करते हुए एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव भी हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीईओ विन्स मैकमोहन की बेटी स्टेफनी मैकमोहन से शादी की है।
विज्ञापन

3 of 11
बुकर टी - फोटो : Social Media
बुकर टी:
रॉबर्ट बुकर टीयो हफमैन जो रिंग में बुकर टी के नाम से मशहूर थे, आज एक सफल कुश्ती करियर खत्म करने के बाद एक कमेंटेटर और प्रचारक बन गए है। उन्हें 2013 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और फिर 2019 में भी हार्लेम हीट में जोड़े गए।

4 of 11
शॉन माइकल्स - फोटो : Social media
शॉन माइकल्स:
माइकल शॉन हिकेनबॉटम को उनके रिंग नाम शॉन माइकल्स से अधिक पहचाना जाता था। वे अपने समय के महानतम पहलवानों में से एक माने जाते थे। उन्हें नवंबर 2020 में सर्वाइवर सीरीज के दौरान द अंडरटेकर के विदाई समारोह में आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन

5 of 11
एज - फोटो : Social media
एज:
पहलवान एडम जोसेफ कोपलैंड को एज के नाम से अधिक जाना जाता है। एक सफल कुश्ती करियर छोड़ने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह हाईलैंडर: एंडगेम और टीवी शो जैसे द फ्लैश, हेवन और वाइकिंग्स में दिखाई दिए। हालांकि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में भी लौटे, लेकिन हाल ही में घायल हुए थे।
विज्ञापन

6 of 11
बॉटिस्टा - फोटो : Social Media
बातिस्टा: 
डेविड माइकल बातिस्टा एक पूर्व अमेरिकी पेशेवर पहलवान व मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में बतिस्टा के नाम से जाने जाते हैं। वह अब एक रिटायर्ड पेशेवर पहलवान हैं। वह एक सफल अभिनेता भी हैं, जो रिडिक, स्पेक्ट्रे, ब्लेड रनर 2049, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी फ्रैंचाइजी और एवेंजर्स फ्रैंचाइजी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
रे मिस्टीरियो - फोटो : Social media
रे मिस्टीरियो:
ऑस्कर गुटिरेज, जिन्हें रे मिस्टीरियोके नाम से रिंग में पहचाना जाता है। उन्होंने 90 और 2000 के दशक में कुश्ती सर्किट में अपना और अपने लुचा लिब्रे मास्क की पहचान बनाई। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन ब्रांड के साथ आज भी पेशेवर रूप से कुश्ती कर रहे हैं।

8 of 11
हल्क होगन - फोटो : getty
हल्क होगन:
टेरी जीन बोलिआ अपने रिंग नाम हल्क होगन द्वारा बेहतर जाने जाते हैं। उन्होंने इस खेल में कई अवॉर्ड जीते और कई उपलब्धियों के साथ सफल करियर खत्म किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे क्षेत्रों में भी अपना नाम कमाया। वह एक अभिनेता, संगीतकार भी बने और अपने रियलिटी शो, होगन नोज बेस्ट के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरी।

9 of 11
ड्वेन जॉनसन - फोटो : अमर उजाला
द रॉक:
डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर कुश्ती पहलवान और रैंकिंग में कई सालों तक शीर्ष पर रहे ड्वेन रॉक जॉनसन काफी चर्चित रहे। कुश्ती रिंग के अलावा उन्होंने फिल्मों की दुनिया में भी झंडा गाड़ा। कुश्ती करियर खत्म करने के बाद आज रॉक एक सफल हॉलीवुड अभिनेता हैं और कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

10 of 11
मिडॉन - फोटो : Social Media
मिडॉन:
डेनिस नाइट एक पेशेवर पहलवान रहे और कई वर्षों के अपने करियर में कई नामों से जाने गए। इसमें मिडॉन, टेक्स सल्जेंजर और फिनीस आई गॉडविन भी शामिल हैं। कुश्ती की दुनिया छोड़ने के बाद, उन्होंने फ्लोरिडा में क्लियरवॉटर में एक शेफ के रूप में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन

11 of 11
केन - फोटो : getty
केन:
डब्ल्यूडब्ल्यूई में केन काफी लोकप्रिय पहलवान थे, जिनका असली नाम ग्लेन थॉमस जैकब्स है। डब्ल्यूडब्ल्यूई को चाहने वाला हर कोई केन का दिवाना था। कुश्ती के अलावा, उन्होंने अभिनय, व्यवसाय और यहां तक कि राजनीति में भी हाथ आजमाया। वह इस वक्त टेनेसी के नॉक्स काउंटी के मेयर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें