फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Athlete Safety: महिला खिलाड़ियों की आत्मसुरक्षा पर आयोजित होंगी वर्कशॉप, जानें पूरा मामला

Sat, 09 Mar 2024 09:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी केंद्रों को महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करने को कहा गया है। इस दौरान साई के सभी केंद्रों की महिला खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी की अगुवाई में देश के भर के साई के क्षेत्रीय केंद्रों और 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में महिला दिवस मनाया गया। खेल सचिव इस दौरान सभी केंद्रों में मौजूद महिला खिलाड़ियों से वर्चुअली जुड़ीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय केंद्रों और उत्कृष्टता केंद्रों में महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रमुखता होनी चाहिए। इसके लिए सभी केंद्र अपने स्तर आत्मसुरक्षा वर्कशॉप आयोजित कराएं। यही नहीं महिला खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी केंद्र महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करें। इस दौरान साई के सभी केंद्रों की महिला खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें