फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है रेपचेज, हारकर भी कैसे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीत गईं विनेश फोगाट?

Thu, 19 Sep 2019 07:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : social Media
विज्ञापन

प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापानी पहलवान से हारने के बावजूद विनेश फोगाट रेपचेज राउंड के जरिए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल हुईं। यह कैसे संभव हुआ? क्या है यह रेपचेज राउंड?

विज्ञापन

 


कुश्ती की सपर्धाओं में रेपचेज ऐसा फॉर्मेट है जो शुरुआती दौर में हारने वाले पहलवानों को वापसी का मौका देता है। इसका नियम यह है कि फाइनल में पहुंचने वाले दो पहलवानों ने जिन प्रतिभागियों को नॉकआउट दौर में हराया या मात दी है, उन खिलाड़यों को रेपचेज राउंड के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिलता है।
 
कुश्ती में दो कांस्य पदक दिए जाते हैं और ये उन दो पहलवानों को दिए जाते हैं जो फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान के सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी साबित होते हैं। पहले दौर में फाइनलिस्ट से हारने वाला खिलाड़ी दूसरे दौर में हारने वाले खिलाड़ी से लड़ता है। इन दोनों में से जो जीतता है वह अगले दौर में हारने वाले खिलाड़ी से लड़ता है। अंत में जो-जो खिलाड़ी विजयी होते हैं उन्हें कांस्य पदक दिया जाता है।

विज्ञापन

सुशील और योगेश्वर ने भी रेपचेज में जीते थे पदक 

साक्षी मलिक - फोटो : twitter
कहते हैं इतिहास अपने को दोहराता है। बीजिंग ओलंपिक में जब भारत के सुशील कुमार ने देश को 56 साल बाद पदक दिलाया था तब वह भी रेपचेज में ही जीते थे। 2012 में लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी रेपचेज में ही पदक जीता था। साक्षी मलिका ने भी 2016 रियो ओलंपिक में रेपचेज राउंड में जीतकर ही कांस्य पदक जीता था और अब महिला पहलवानी की नई क्रांति का बिगुल विनेश फोगाट ने बजाया।
विज्ञापन

विनेश के कांस्य पदक की कहानी

विनेश फोगाट - फोटो : ट्विटर
विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत तो जबरदस्त की थी, लेकिन जापान की मायु मुकैदा से हारकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन उन्हें भाग्य का साथ तब मिला जब मायु मुकैदा फाइनल में पहुंच गईं। इसी के साथ विनेश को रेपचेप में एक मौका और मिला।

फिर रेपेचेज के पहले दौर में उन्होंने यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी को आसानी से 5-0 से पराजित किया। अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट ने कम से कम पांच बार विनेश के दाएं पैर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय पहलवान ने बेहतरीन रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए उसे फायदा नहीं उठाने दिया और 53 किग्रा में रेपेचेज के दूसरे दौर में 8-2 से जीत हासिल की।

तीसरे और निर्णायक राउंड में विनेश के सामने ग्रीस की मारिया प्रेवोलाराकी थीं। घायल अवस्था में मैट पर उतरी मारिया के चेहरे से लगातार खून निकल रहा था, बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी, लेकिन उनकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए विनेश ने न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि 53 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया। इस जीत के साथ ही विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक 2020 में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान भी बन गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें