फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rome Ranking Series: टोक्यो ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट का धमाका, एक हफ्ते में जीता दूसरा गोल्ड

Sat, 06 Mar 2021 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। शनिवार को 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मुकाबले में उन्होंने कनाडा की पहलवान डायना वीके को 4-0 से हराया। 26 वर्षीय विनेश ने हफ्ते भर के अंदर दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले यूक्रेनियन कुश्ती टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।

विज्ञापन

 

 

इससे पहले भारत की स्टार पहलवान ने बाकी बचे दोनों बाउटों में अपने प्रतिद्वंद्वी को पूरी तरह से चित्त कर दिया। उन्होंने पहले मुकाबले में नंदिनी बाजीराव साओलखे को पटखनी देने के बाद सेमीफाइनल में कनाडा की लीघ स्टेवर्ट को महज 42 सेकंड में चित्त कर दिया। सेमीफाइनल से पहले दूसरे दौर में कजाखस्तान की तात्याना अखमेतोवा और तीसरे दौर में इक्वाडोर की लुइसा एलिजाबेथ चोट के कारण भारतीय पहलवान के खिलाफ रिंग में नहीं उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें