फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: अनुराग ठाकुर ने लेह में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, फिट इंडिया चैलेंज को दिया बढ़ावा

Sat, 25 Sep 2021 11:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लेह में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने फिट इंडिया चैलेंज को बढ़ावा देते हुए लद्दाख के सांसद के साथ साइकिल भी चलाई। 
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया चैलेंज के तहत लेह के खारू में साइकिर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारी आजादी के 75 साल पूरे होने पर साइकिल रैली में लोगों को भाग लेते देखकर अच्छा लगता है। फिट इंडिया चैलेंज का मतलब लोगों की जागरुक करना है। 

विज्ञापन


खेल मंत्री ने भी चलाई साइकिल 

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद खुद साइकिल चलाई। वह लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लेह के खारू में साइकिल चलाते नजर आए। 

अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम

फिट इंडिया चैलेंज के तहत 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गावों में 2 अक्तूबर तक प्रत्येक सप्ताह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह फिट इंडिया चैलेंज 744 जिलों में, 744 जिलों के प्रत्येक जिले में 75 गांवों और देश भर के 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा।

विज्ञापन


फिट इंडिया चैलेंज का उद्देश्य

फिट इंडिया चैलेंज अभियान का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों आदि से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के जरिए लोगों को प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट की शारीरिक गतिविधि को जीवन में शामिल करने का संकल्प फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज लेना का आह्वान किया जाएगा। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें