बता दें कि मंगलवार को नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जूलियन रोजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। उन्हें नाम वापस लेने पर विवश होना पड़ा। वहीं, आयोजन समिति ने कहा है कि खेलों में 16 नए मामले मिले हैं। दरअसल, रोजर को युगल मुकाबले में वेस्ले के साथ न्यूजीलैंड की जोड़ी से भिड़ना था। नीदरलैंड के दल में यह सक्रंमण का छठा मामला था।