फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, गोल्ड जीतने के बाद बोलीं- ऐसा लग रहा है जैसे दुनिया जीत ली

Mon, 30 Aug 2021 01:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

गोल्ड जीतने के बाद अवनि ने कहा, 'मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकती। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने दुनिया जीत ली। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
अवनि लेखरा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाली अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीतने बाद कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे दुनिया जीत ली हो। यह अविश्वसनीय है। बता दें कि अवनि ने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी की। यह पैरालंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है। गोल्ड जीतने के बाद अवनि ने कहा, 'मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकती। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं दुनिया में शीर्ष पर हूं। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

विज्ञापन




जयपुर की रहने वाली यह 20 साल की अवनि पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें कि साल 2012 में कार दुर्घटना में अवनि घायल हो गई थीं। उनकी रीढ़ की हड्डी में जबरदस्त चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा। अवनि ने कहा, 'जब मैं राइफल उठाती हूं तो मुझे उसमें अपनापन लगता है। मुझे उसके प्रति जुड़ाव महसूस होता है। निशानेबाजी में आपको एकाग्रता और निरंतरता बनाए रखनी होती है और यह मुझे पसंद है।' उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपना योगदान दिया। उम्मीद है कि आगे हम और पदक जीतेंगे।' बता दें कि अवनि पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें