सुमित के पैतृक गांव हरियाणा के सोनीपत में जश्न का माहौल। सुमित के गोल्ड मेडल जीतने के बाद वहां उनके दोस्त और परिवार के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ झूम रहे हैं और जीत का जश्न मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमित के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुमित के प्रदर्शन पर देश को गर्व है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'पैरालिंपिक में भाला फेंक में सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन देश के लिए गर्व का क्षण है। गोल्ड जीतने और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई। आप एक सच्चे चैंपियन हैं!'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमित को जीत के बाद उन्हें कॉल कर बधाई दी और ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए सराहा। पीएम ने कहा, 'आपने देश को गर्वान्वित किया है, युवा आपसे प्रेरित होंगे।'