फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: पीएम नरेंद्र मोदी ने पदक विजेताओं से की बात, सुंदर से बोले- आपने सुंदर काम कर दिया

Mon, 30 Aug 2021 11:28 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में आज पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय खेल इतिहास में यह विशेष क्षण है। भारत की ओर से अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि, योगेश कथुनिया और देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में  सफल रहे। वहीं, सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में आज भारतीय एथलीटों ने शानदार शुरुआत की। अवनि लेखरा ने शूटिंग कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद योगोश कथुनिया और देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीते। जबकि सुंदर सिंह गुर्जर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन से काफी खुश हुए उन्होंने पदक विजेताओं से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखरा को पीएम ने फोन कर कहा, यह जीत बड़े गर्व की बात है। पीएम ने कहा, भारतीय खेलों के लिए यह विशेष क्षण हैं यह सब आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ, कड़ी मेहनत करने और स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। वहीं, अवनी ने पूरे देश से मिले समर्थन पर खुशी जताई। 

प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने वाले योगेश कथुनिया से भी बात की और उन्हें पदक जीतने के लिए बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कथुनिया की सफलता में उनकी मां के प्रयासों की सराहना की। कथुनिया अपने इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि मां उन्हे कभी दिव्यांग होने का एहसास नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम मोदी ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, देवेंद्र झाझरिया द्वारा शानदार प्रदर्शन, हमारे सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक जिन्होंने सिल्वर मेडल जीता, देवेंद्र लगातार भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं उन्हें बधाई, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

वहीं पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले सुंदर सिंह गुर्जर की पीएम मोदी ने प्रशंसा की। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, सुंदर सिंह गुर्जर द्वारा जीते गए कांस्य पदक से भारत खुश, उन्हें उल्लेखनीय साहस और समर्पण दिखाया है, उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

इस अवसर पर भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने कहा, मैं पैरालंपिक में कास्य पदक जीतकर उत्साहित हूं, मैं अपने कोच महावीरर सैनी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे 2009 से 2021 तक प्रशिक्षित किया, अपने परिवार, एसएआई और पीसीआई के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणा के लिए धन्यवाद देता हूं।


स्मरण रहे अवनि महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जबकि, पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में योगेश कथुनिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। हमेशा की तरह देवेंद्र झाझरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं इस स्पर्धा का कांस्य पदक सुंदर सिंह गुर्जर जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें