टोक्यो पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की ज्योति बालियान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वह 671 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहीं।
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीरंदाज ज्योति बालियान ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में निराश किया। वह इस स्पर्धा में 15वें स्थान पर रहीं उन्होंने इस दौरान 671 अंक हासिल किए। ज्योति इस स्पर्धा में शुरुआत से ही पीछे रहीं और उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिली।
विज्ञापन
ज्योति बालियान पहले दौर में 18 तीरों के बाद 168 अंकों के साथ 24 में से 11वें स्थान पर रहीं। वहीं अगले छह शॉट में वह 278 अंकों के साथ 13वें स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद पहले दौर में ज्योति 333 अंकों के साथ 36 तीरों के साथ 12वें स्थान पर रहीं।
क्वालीफिकेशन दौर में ज्योति बालियान ने लगातार अच्छी शुरुआत की और उन्होंने तीन सेट बनाए। क्वालीफिकेशन राउंड में 72 तीरों में से 30 के बाद वह 13वें स्थान पर थीं। दूसरे राउंड में उन्होंने 12 और शॉट्स के बाद 444 अंको सहित कुछ स्थान गिरकर 16वें पर चली गईं। आखिरी छह शॉट्स से पहले ज्योति बालियान 613 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहीं। लेकिन बाद में वापसी करते हुए वह 58 और अंक प्राप्त करने में सफल रहीं। इसके बाद ज्योति 15वें स्थान पर आ गईं।