फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: टेबल टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने मेगन को हराया, सोनल हारीं

Thu, 26 Aug 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भविना ने 42 मिनट तक चले इस मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की खिलाड़ी मेगन शैकलटन को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
भविना पटेल - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक की महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भविना पटेल ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। महिला सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए के मुकाबले में भविना ने ग्रेट ब्रिटेन की खिलाड़ी मेगन शैकलटन को 3-1 से हराया। भविना ने इस मैच में मेघन को 11-7, 9-11, 17-15 और 13-11 से शिकस्त दी। भविना ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की। पहला गेम उन्होंने महज आठ मिनट में जीता। इसके बाद दूसरे गेम ब्रिटेन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए भविना को आठ मिनट में ही 11-9 से शिकस्त दी। इसके बाद स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद भविना ने तीसरा गेम 14 मिनट में जबकि चौथा गेम 10 मिनट में जीता।

विज्ञापन

 


अन्य मुकाबले में सोनल पटेल को हार का सामना करना पड़ा। सोनल को क्लास 3 स्पर्धा में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें